देश की खबरें | दिल्ली में धूप खिली, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना: आईएमडी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को धूप खिली रही और अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
नयी दिल्ली, 21 जनवरी दिल्ली में मंगलवार को धूप खिली रही और अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। दिल्ली में आर्द्रता 83 प्रतिशत से 69 प्रतिशत के बीच रही।
आईएमडी ने बुधवार को शाम व रात के दौरान गरज के साथ एक या दो बार बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह अधिकांश क्षेत्रों में धुंध या मध्यम कोहरा जबकि अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
आईएमडी ने बताया कि शाम और रात में धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 डिग्री और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में बीते 24 घंटे की वायु गुणवत्ता 289 एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) रही, जो ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2025 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

