देश की खबरें | सनी देओल की 'गदर 2' ने पांच दिन में 229 करोड़ रुपये की कमाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सनी देओल अभिनीत फिल्म 'गदर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 16 अगस्त सनी देओल अभिनीत फिल्म 'गदर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म सनी देयोल की 2001 में आई हिट फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। सनी ने फिल्म में तारा सिंह का अपना यादगार किरदार निभाया है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 'गदर 2' ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और भारतीय सिनेमा में एक नया मानदंड स्थापित किया है। उन्होंने दावा किया कि स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर फिल्म ने पिछले दो दशकों में सबसे ज्यादा कमाई की।

विज्ञप्ति में बताया गया कि कल कुल 55.40 करोड़ रुपये की आश्चर्यजनक कमाई हुई, जिससे पांच दिन में इस फिल्म की कुल कमाई 228.98 करोड़ रुपये हो गयी।

जी स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में अमीषा पटेल फिर से सकीना के किरदार में हैं और उत्कर्ष शर्मा ने तारा सिंह और सकीना के बेटे चरणजीत का किरदार निभाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू