एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

देश की खबरें | सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी की

नयी दिल्ली, 12 जुलाई बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का अगला भाग है जिसमें सनी देओल के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना नजर आए थे।

अभिनेता ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘मिशन पूरा! फौजी, साइन ऑफ कर रहा है! ‘बार्डर 2’ के लिए मेरी शूटिंग पूरी हुई। जय हिंद।’’

इस पोस्ट में वह सैनिक की वर्दी में नजर आ रहे हैं।

‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी हैं।

यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्माण भूषण कुमार (टी-सीरीज़), कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने किया है।

‘बॉर्डर 2’ के अलावा देओल अपनी अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगे।

फिल्म ‘लाहौर 1947’ में वह प्रीति जिंटा के साथ काम करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है।

इस फिल्म में ए आर रहमान का संगीत और जावेद अख्तर का गीत शामिल होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).