एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सुंदर के चार विकेट, इंग्लैंड दूसरी पारी में 192 रन पर सिमटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड की टीम रविवार को यहां भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में 192 रन पर सिमट गई।

खेल की खबरें | सुंदर के चार विकेट, इंग्लैंड दूसरी पारी में 192 रन पर सिमटा

लंदन, 13 जुलाई इंग्लैंड की टीम रविवार को यहां भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में 192 रन पर सिमट गई।

इससे भारत को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य मिला।

भारत के लिए स्पिन आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 22 रन देकर चार विकेट झटके।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दो दो जबकि नीतिश कुमार रेड्डी और आकाशदीप ने एक एक विकेट हासिल किया।

इंग्लैंड ने सुबह बिना विकेट गंवाए दो रन से आगे खेलना शुरू किया। उसके लिए जो रूट ने सर्वाधिक 40 रन बनाए।

इंग्लैंड और भारत दोनों ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).