टीवीएस समूह, आईआईटी-मद्रास का ‘सुंदरम वेंटागो’ दूरदराज के लिए हो सकता है जीवनदायक
टीवीएस समूह ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के बाद की स्थिति में ‘सुंदरम वेंटागो’ यंत्र काफी दूरगामी असर डालेगा। यह श्वसन सहायक चिकित्सा प्रणाली को अधिक वहनीय और सबकी पहुंच में लाने की क्षमता रखने वाला उपकरण है।
चेन्नई, 12 मई टीवीएस समूह और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास (आईआईटी-मद्रास) ने संयुक्त तौर पर श्वसन प्रक्रिया में सहायता देने वाला एक स्वचालित उपकरण ‘सुंदरम वेंटागो’ विकसित किया है। यह यंत्र देश के ऐसे सुदूर और ग्रामीण इलाकों में काफी कारगर हो सकता है जहां पर वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
टीवीएस समूह ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के बाद की स्थिति में ‘सुंदरम वेंटागो’ यंत्र काफी दूरगामी असर डालेगा। यह श्वसन सहायक चिकित्सा प्रणाली को अधिक वहनीय और सबकी पहुंच में लाने की क्षमता रखने वाला उपकरण है।
यह यंत्र किसी मरीज को स्वचालित तरीके से श्वसन प्रक्रिया में सहायक होता है। इसमें स्वयं से हवा भर लेने वाला एक बैग होता है जो निश्चित और नियंत्रित समयांतराल पर मरीज को सांस लेने में सहायता करता है। यह सांस लेने की गति को बनाए रखता है और दबाव को मानक स्तर पर रखता है।
टीवीएस समूह की कंपनी ब्रेक्स इंडिया के पाडी संयंत्र में इसकी 25 इकाइयों का उत्पादन जारी है। एक प्रतिबद्ध मोबाइल एप्प के जरिए इसे उपयोग करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञप्ति के मुताबिक ‘सुंदरम वेंटागो’ को टीवीएस समूह, सुंदरम मेडिकल फाउंडेशन और आईआईटी-मद्रासने विकसित किया है। इस उपकरण को विकसित करने का मकसद सुदूर और ग्रामीण इलाकों में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सहायक सेवाएं उपलब्ध कराना है।
इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य मानकों के अनुरूप बनाया गया है। मद्रास मेडिकल कॉलेज और कावेरी अस्पताल ने भी इसे विकसित करने में मदद की है। साथ ही मेसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-बोस्टन से भी परामर्श लिया गया है।
ब्रेक्स इंडिया के उप प्रबंध निदेशक श्रीराम विजी ने कहा कि टीवीएस समूह ने अपनी इंजीनियरिंग योग्यता का लाभ उठाते हुए इस सस्ते श्वसन सहायक यंत्र को तैयार किया है। इसमें गुणवत्ता सर्वोपरि के सिद्धांत का पालन किया गया है। यह ‘मेक इन इंडिया’ उत्पाद है जिसे स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला और स्थापित प्रौद्योगिकी के आधार पर बनाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 10:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

