विदेश की खबरें | सुनक ने राजनीति में ईमानदारी बहाल करने का संकल्प लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कैबिनेट के एक मंत्री को कर संबंधित मामले को लेकर बर्खास्त करने के अपने कदम का बचाव करते हुए राजनीति में ईमानदारी को बहाल करने का सोमवार को संकल्प लिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 30 जनवरी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कैबिनेट के एक मंत्री को कर संबंधित मामले को लेकर बर्खास्त करने के अपने कदम का बचाव करते हुए राजनीति में ईमानदारी को बहाल करने का सोमवार को संकल्प लिया।

कंजर्वेटिव पार्टी के अध्यक्ष नदीम जहावी को मंत्रियों से संबंधित आचार संहिता के 'गंभीर उल्लंघन' का दोषी पाए पर बर्खास्त कर दिया गया था। वह कैबिनेट में बिना विभाग के मंत्री थे। यह बात सामने आई थी कि उन्होंने देश के कर विभाग को जुर्माना भरा है और इसके बाद उनपर कार्रवाई नहीं करने को लेकर भारतीय मूल के ब्रिटिश नेता सुनक की विपक्ष आलोचना कर रहा था।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के लिए अपनी सरकार की नई आपातकालीन देखभाल योजना के शुरुआत के दौरान, सुनक ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे की जांच करने के लिए स्वतंत्र नैतिक सलाहकार से कहकर सही किया।

उन्होंने उत्तर पूर्वी इंग्लैंड में काउंटी डरहम की यात्रा के दौरान कहा, “ मैंने जो किया है वह एक प्रक्रिया का पालन है, जो सही प्रक्रिया है।”

सुनक ने कहा, “ ईमानदारी मेरे लिए वास्तव में महत्वपूर्ण है - आप सभी लोग यह देखना चाहते हैं कि सरकार ठीक से चले तो यह ईमानदारी के साथ चलती है और जवाबदेही होती है जब लोग उस तरह से व्यवहार नहीं करते हैं जैसा उन्हें करना चाहिए या अगर कुछ सही नहीं होता है और हमने यही किया है।”

उन्होंने राजनीति में ईमानदारी को वापस लाने के लिए जरूरी कदम उठाने का संकल्प लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड