जरुरी जानकारी | सन टीवी का मुनाफा जून तिमाही में 5.4 प्रतिशत गिरकर 560 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सन टीवी नेटवर्क्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए 5.48 प्रतिशत गिरकर 559.58 करोड़ रुपये रह गया है।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त सन टीवी नेटवर्क्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए 5.48 प्रतिशत गिरकर 559.58 करोड़ रुपये रह गया है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 592.08 करोड़ रुपये था।

सन टीवी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तिमाही में उसकी परिचालन आय जून तिमाही में 2.72 प्रतिशत घटकर 1,312.40 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,349.22 करोड़ रुपये थी।

सन टीवी नेटवर्क्स का कुल खर्च जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 709.12 करोड़ रुपये रहा है।

सन टीवी नेटवर्क्स की कुल आमदनी जून तिमाही में मामूली घटकर 1,459.20 करोड़ रुपये रही है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई बैठक में पांच रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया।

सन टीवी नेटवर्क छह ओं - तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, बांग्ला और मराठी में सैटेलाइट टीवी चैनल संचालित करता है। यह पूरे भारत में एफएम रेडियो स्टेशनों का प्रसारण भी करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now