जापान में कोरोना वायरस के कारण सूमो पहलवान की मौत
जापान सूमो संघ ने कहा कि इस पहलवान को चार-पांच अप्रैल को बुखार था लेकिन वह फोन व्यस्त होने के कारण स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क नहीं कर पाया।
तोक्यो के तकादागावा टीम से संबंध रखने वाले पहलवान सोबुशी का इस बीमारी से एक महीने तक जूझने के बाद बुधवार की सुबह निधन हो गया। यह कोविड-19 के कारण किसी पहलवान की मौत का पहला मामला है।
जापान सूमो संघ ने कहा कि इस पहलवान को चार-पांच अप्रैल को बुखार था लेकिन वह फोन व्यस्त होने के कारण स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क नहीं कर पाया।
यही नहीं कई अस्पतालों ने उन्हें भर्ती करने से इन्कार कर दिया था। आखिर में जब उनकी खांसी में खून आने लगा तो आठ अप्रैल को उन्हें तोक्यो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उनका कोरोना वायरस के लिये शुरुआती परीक्षण ‘नेगेटिव’ रहा था लेकिन जब उन्हें एक अन्य अस्पताल ले जाया गया तो दस अप्रैल को उनका परीक्षण ‘पॉजीटिव’ आया था। इस अस्पताल में 19 अप्रैल से उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था।
सूमो संघ के प्रमुख हक्काकु ने इसे आहत करने वाली खबर बताया।
जापान में निचली श्रेणी के कई पहलवानों और प्रशिक्षुओं को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

