देश की खबरें | गर्मी का मौसम: केरल में श्रमिकों के काम के घंटों में बदलाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में दिन के तापमान में क्रमिक वृद्धि को देखते हुए धूप में काम करने वाले मजदूरों के काम के घंटों में लू लगने के जोखिम को देखते हुए दस मई तक समय में बदलाव किया गया है।

तिरुवनंतपुरम, 11 फरवरी केरल में दिन के तापमान में क्रमिक वृद्धि को देखते हुए धूप में काम करने वाले मजदूरों के काम के घंटों में लू लगने के जोखिम को देखते हुए दस मई तक समय में बदलाव किया गया है।

श्रम आयुक्त सफना नसीरुद्दीन ने मंगलवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि काम के घंटे सुबह सात बजे से शाम सात बजे के बीच आठ घंटे तय किए गए हैं और दिन में काम करने वाले सभी श्रमिकों को दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक आराम का समय देना अनिवार्य होगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पाली में काम करने वालों के लिए सुबह की पाली दोपहर 12 बजे खत्म होगी और दोपहर की पाली दोपहर तीन बजे से शुरू होगी।

उन्होंने आगे कहा, दैनिक निरीक्षण करने के लिए जिला श्रम अधिकारी, उप श्रम अधिकारी और सहायक श्रम अधिकारी की देखरेख में विशेष टीमें बनाई जाएंगी।

आयुक्त ने यह भी कहा कि निर्माण और सड़क निर्माण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि कार्य स्थलों पर नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि समुद्र तल से 3,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित क्षेत्र जहां सूर्य की किरणों से नुकसान की आशंका नहीं हैं, उन्हें इस आदेश से छूट दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड