एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारतीय डेविस कप टीम में लौटे सुमित नागल, दिविज शरण बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुमित नागल ने नॉर्वे के खिलाफ विश्व ग्रुप एक मुकाबले के लिये भारतीय डेविस कप टीम में वापसी की है जबकि युगल विशेषज्ञ दिविज शरण को टीम में जगह नहीं मिली है ।

देश की खबरें | भारतीय डेविस कप टीम में लौटे सुमित नागल, दिविज शरण बाहर

नयी दिल्ली, 21 जुलाई सुमित नागल ने नॉर्वे के खिलाफ विश्व ग्रुप एक मुकाबले के लिये भारतीय डेविस कप टीम में वापसी की है जबकि युगल विशेषज्ञ दिविज शरण को टीम में जगह नहीं मिली है ।

देश के नंबर एक एकल खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन (196वीं रैंकिंग), प्रजनेश गुणेश्वरन (295वीं रैंकिंग), शशिकुमार मुकुंद (431वीं), युकी भांबरी (571) युगल विशेषज्ञ रोहन बोपन्ना (21) को नंदन बाल की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने टीम में रखा है ।

अर्जुन काढे (519) और सिद्धार्थ रावत (566) की रैंकिंग युकी से बेहतर है लेकिन युकी अगर अपनी ‘सुरक्षित रैंकिंग’ का इस्तेमाल करे तो वह शीर्ष 100 में होगा ।

छह खिलाड़ियों में से एक को कप्तान रोहित राजपाल नॉर्वे के हालात देखकर रिजर्व में रखेंगे । भारत 16 और 17 सितंबर को होने वाले मुकाबले में पांच खिलाड़ियों के साथ उतरेगा । पहली बार टीम में शामिल शशिकुमार रिजर्व खिलाड़ी हो सकते हैं ।

नवंबर 2021 में कूल्हे का आपरेशन कराने वाले सुमित ने इस साल अप्रैल में वापसी की । उन्होंने आठ टूर्नामेंट खेले और चार मैच जीते ।

नंदन बाल ने पीटीआई से कहा ,‘‘ नॉर्वे में कोर्ट धीमे होंगे लिहाजा सुमित उपयोगी रहेगा । धीमे कोर्ट पर वह अच्छा खेलता है । कोर्ट तेज होने पर युकी और रामकुमार का विकल्प है । रामकुमार और युकी दोनों युगल भी अच्छा खेलते हैं तो दिविज के लिये टीम में जगह नहीं थी ।’’

भारत और नॉर्वे डेविस कप में पहली बार एक दूसरे के आमने सामने होंगे । भारत ने इस साल मार्च में विश्व ग्रुप प्लेआफ में डेनमार्क को 4 . 0 से हराया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).