एजेंसी न्यूज

Congress President Naushad Khan Death: कांग्रेस की सुलतानपुर इकाई के अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत

कांग्रेस की सुलतानपुर इकाई के अध्यक्ष नौशाद खान की यहां गोसाईगंज क्षेत्र के टांटिया नगर में सड़क हादसे में मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि खान सोमवार शाम अपनी कार से घर वापस लौट रहे थे.

Congress President Naushad Khan Death: कांग्रेस की सुलतानपुर इकाई के अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत
सड़क हादसा (Photo Credits ANI)

सुलतानपुर (उप्र), 20 दिसंबर : कांग्रेस (Congress) की सुलतानपुर इकाई के अध्यक्ष नौशाद खान (Naushad Khan) की यहां गोसाईगंज क्षेत्र के टांटिया नगर में सड़क हादसे में मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि खान सोमवार शाम अपनी कार से घर वापस लौट रहे थे. रास्ते में टांटिया नगर के पास तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी.

इस हादसे में खान (42) की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि खान की मृत्यु से जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक शोकाकुल हैं. यह भी पढ़ें : UP: राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट को मिलेगा नया मल्टी आर्गन ट्रासंप्लांट सेंटर

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2022 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).