विदेश की खबरें | जापान, फिलीपीन, दक्षिण कोरिया के अधिकारियों से बातचीत के लिए तोक्यो जाएंगे सुलिवन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सुलिवन ‘‘पहली बार जापान, फिलीपीन और अमेरिका के सुरक्षा सलाहकारों की त्रिपक्षीय बैठक’’ में भी हिस्सा लेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सुलिवन ‘‘पहली बार जापान, फिलीपीन और अमेरिका के सुरक्षा सलाहकारों की त्रिपक्षीय बैठक’’ में भी हिस्सा लेंगे।

व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार से शुरू हो रही सुलिवन की दो दिवसीय यात्रा के बारे में बहुत कम जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने बताया कि सुलिवन और उनके समकक्ष ‘‘कई प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे’’।

सुलिवन की यात्रा अमेरिका, जापान और फिलीपीन तट रक्षक जहाजों द्वारा इस महीने की शुरुआत में विवादित दक्षिण चीन सागर के पास समुद्र में अभ्यास आयोजित करने के बाद हो रही है। वाशिंगटन ने चीन के साथ बढ़ती तनावपूर्ण प्रतिद्वंद्विता के बीच एशिया में गठजोड़ को मजबूत करने के प्रयासों को तेज कर दिया है।

वाशिंगटन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दक्षिण चीन सागर पर कोई दावा नहीं करता है। दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन, फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ताइवान और ब्रुनेई में दशकों से तनावपूर्ण क्षेत्रीय गतिरोध हैं।

अमेरिका का कहना है कि नौवहन और क्षेत्र के ऊपर से विमानों की आवाजाही की स्वतंत्रता और व्यस्त जलमार्ग में विवादों का शांतिपूर्ण समाधान उसके राष्ट्रीय हित में है।

ताइवान के साथ अमेरिका के रिश्तों को लेकर चीन के उसके साथ संबंध तनावपूर्ण हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\