देश की खबरें | ध्यानचंद पुरस्कार के लिये सबसे योग्य उम्मीदवार हैं सुखविंदर सिंह : पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों का मानना है कि अपने शांत रवैये से सुखविंदर सिंह ने भारतीय फुटबॉल टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार लाया और वह ध्यानचंद पुरस्कार के हकदार हैं ।
नयी दिल्ली, 27 अगस्त भारत के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों का मानना है कि अपने शांत रवैये से सुखविंदर सिंह ने भारतीय फुटबॉल टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार लाया और वह ध्यानचंद पुरस्कार के हकदार हैं ।
सुखविंदर 36 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के कोच रहे और उनका कामयाबी का प्रतिशत 47 . 22 था । उन्हें आनलाइन समारोह में 29 अगस्त को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जायेगा ।
यह भी पढ़े | Cattle Ambulance in Karnataka: बीमार मवेशियों के लिए कर्नाटक के 15 जिलों में एम्बुलेंस सेवा शुरू.
उनके कोच रहते भारत ने 1999 और 2009 में सैफ कप जीता और 1999 दक्षिण एशियाई खेलों में भी कांस्य पदक हासिल किया ।
पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने कहा ,‘‘ सुखी सर इस पुरस्कार के हकदार हैं । उन्हें बधाई । मुझे भारतीय कप्तान के रूप में पहला मैच उन्होंने ही दिया । मैं हमेशा उनका शुक्रगुजार रहूंगा ।’’
यह भी पढ़े | दिल्ली-NCR में Ola और Uber के ड्राइवरों ने दी 1 सितंबर से हड़ताल पर जाने की धमकी.
पूर्व भारतीय स्टार रेनेडी सिंह ने कहा कि पंजाब के यह कोच भारतीय टीम के सबसे सफल कोचों में से हैं ।
उन्होंने कहा ,‘‘जब मैने राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया तो सुखविंदर सर ही कोच थे । उन्होंने टीम के प्रदर्शन को पूरी तरह बदलकर रख दिया । उस समय हम मलेशिया जैसी टीमों से भी हार जाते थे लेकिन फिर यूएई और उजबेकिस्तान जैसी मजबूत टीमों को कड़ी चुनौती देने लगे ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)