देश की खबरें | सुक्खू ने राजस्थान सरकार से दुर्घटना में घायल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समुचित इलाज का आग्रह किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजस्थान सरकार से दौसा जिले में सड़क दुर्घटना में घायल हुए हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समुचित इलाज और सहायता प्रदान करने का शनिवार को आग्रह किया।
शिमला, 17 दिसंबर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजस्थान सरकार से दौसा जिले में सड़क दुर्घटना में घायल हुए हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समुचित इलाज और सहायता प्रदान करने का शनिवार को आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता राजस्थान के दौसा जिले में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भाग लेने गए थे।
यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है कि वापस लौटते समय वाहन शुक्रवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त हो गया और तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए।
सुक्खू ने कहा कि जैसे ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत राजस्थान सरकार से संपर्क किया और उनसे आग्रह किया कि जो लोग घायल हुए हैं उनका समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए।
सुक्खू ने फोन पर लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर से पार्टी कार्यकर्ताओं का हालचाल भी जाना।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों का समुचित इलाज किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)