एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सुखमल जैन ने बीपीसीएल के निदेशक-विपणन नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने सोमवार को सुखमल जैन को निदेशक (विपणन) नियुक्त करने की घोषणा की।

जरुरी जानकारी | सुखमल जैन ने बीपीसीएल के निदेशक-विपणन नियुक्त

नयी दिल्ली, 22 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने सोमवार को सुखमल जैन को निदेशक (विपणन) नियुक्त करने की घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा कि जैन अभ्ज्ञी तक कॉरपोरेट कार्यालय में कार्यकारी निदेशक प्रभारी (विपणन कॉरपोरेट) थे और इससे भी पहले वह गैस कारोबार इकाई के प्रमुख थे।

जैन ने कंपनी के साथ अपने 35 साल के कार्यकाल में खुदरा, एलपीजी और गैस क्षेत्रों में काम किया है।

इसके अलावा जैन, गोवा नैचुरल गैस प्राइवेट लिमिटेड (जीएनजीपीएल) के चेयरमैन भी हैं।

इससे पहले, वह सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) के चेयरमैन और भारत गैस रिसोर्सेज लिमिटेड (बीजीआरएल) के बोर्ड में निदेशक थे।

बीजीआरएल, बीपीसीएल की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है, जिसका हाल ही में मूल कंपनी में विलय हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2022 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).