देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय के सामने आत्मदाह का मामला ; दो पुलिसकर्मी निलंबित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के घोसी सीट से सांसद अतुल राय पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती और उसके साथी द्वारा दिल्ली में उच्चतम न्यायालय के सामने आत्मदाह की कोशिश के मामले में वाराणसी के दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
वाराणसी, 18 अगस्त बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के घोसी सीट से सांसद अतुल राय पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती और उसके साथी द्वारा दिल्ली में उच्चतम न्यायालय के सामने आत्मदाह की कोशिश के मामले में वाराणसी के दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि इस मामले में कैंट थाना प्रभारी राकेश सिंह और विवेचक गिरिजा शंकर को निलंबित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के बलिया की रहने वाली युवती ने 2019 में बसपा सांसद अतुल राय पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए वाराणसी के लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप था कि अतुल राय ने अपने लंका स्थित फ्लैट पर उससे बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इस मामले में सांसद अतुल राय जेल में बंद हैं।
वहीं, सांसद के भाई पवन कुमार सिंह ने मख्य न्यायिर मजिस्ट्रेट की अदालत में युवती और उसके साथी सत्यम राय के खिलाफ गिरोह बनाकर हनी ट्रैप और जालसाजी करने की शिकायत की थी। पवन का आरोप था कि दोनों मिलकर राजनीति से जुड़े लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और पैसों की वसूली करते हैं। अदालत ने कैंट पुलिस को युवती और उसके सहयोगी पर धोखाध़ड़ी का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।
निर्देश के मुताबिक इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू की लेकिन दोनों आरोपी फरार हो गए। गिरफ्तारी न हो पाने पर अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
इस पर पीड़िता और उसके साथी ने उच्चतम न्यायालय के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। आत्मदाह के पूर्व पीड़िता ने फेसबुक लाइव पर आकर वाराणसी के पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक, कोतवाल राकेश सिंह, विवेचक गिरिजा शंकर सहित कई अधिकारियों पर आरोप लगाया था।
आत्मदाह की कोशिश में 27 वर्षीय युवक 65 प्रतिशत, जबकि 24 वर्षीय युवती 85 प्रतिशत तक झुलस गई थी। दोनों में से कोई भी पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)