विदेश की खबरें | काबुल में रूसी दूतावास के बाहर आत्मघाती हमला, तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमलावर ने खुद को विस्फोटकों से उड़ाया या सुरक्षा बलों की गोलियों से विस्फोट हुआ।
यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमलावर ने खुद को विस्फोटकों से उड़ाया या सुरक्षा बलों की गोलियों से विस्फोट हुआ।
इस घटना में मृतकों की संख्या अधिक होने की आशंका है और परस्पर विरोधी खबरों में कहा गया है कि आठ से 10 लोगों की मौत हुई है।
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने कहा कि यह विस्फोट उस समय हुआ, जब एक रूसी राजनयिक वीजा के लिए बाहर कतार में खड़े लोगों के नाम पुकारने के लिए निकल कर आए। एजेंसी ने बाद में, रूसी विदेश मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया कि दूतावास के दो कर्मचारियों की इस घटना में मौत हो गई।
काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि कम से कम एक नागरिक की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने यह विस्फोट किया। उन्होंने कहा कि दूतावास के बाहर इंतजार कर रही भीड़ के करीब पहुंचने से पहले ही सुरक्षा बलों ने हमलावर की पहचान कर ली और उसे गोली मार दी।
उन्होंने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या हमलावर ने गोली लगने से पहले विस्फोट किया या गोली के कारण उसका विस्फोटक फटा। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और पुलिस ने उस इलाके को बंद कर दिया है।
रूसी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह विस्फोट अफगान राजधानी काबुल में रूसी दूतावास के प्रवेश द्वार के बिल्कुल पास हुआ।
मंत्रालय ने कहा कि एक अज्ञात आतंकवादी ने विस्फोट किया, जिससे राजनयिक मिशन के दो सदस्य मारे गए। उसने कहा कि पीड़ितों में अफगान नागरिक भी हैं।
अभी तक किसी संगठन ने इस विस्फोट की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2022 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

