जरुरी जानकारी | चीनी उत्पादन 2021-22 सत्र में 314.5 लाख टन रहने का अनुमानः इस्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीनी मिलों के संगठन इस्मा ने सितंबर में समाप्त होने वाले विपणन वर्ष 2021-22 के लिए भारत के चीनी उत्पादन अनुमान को तीन प्रतिशत बढ़ाकर 314.5 लाख टन कर दिया है जबकि पहले यह अनुमान 305 लाख टन का था।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी चीनी मिलों के संगठन इस्मा ने सितंबर में समाप्त होने वाले विपणन वर्ष 2021-22 के लिए भारत के चीनी उत्पादन अनुमान को तीन प्रतिशत बढ़ाकर 314.5 लाख टन कर दिया है जबकि पहले यह अनुमान 305 लाख टन का था।

वर्ष 2020-21 के पेराई सत्र में 311.8 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था।

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने सोमवार को अपना दूसरा अग्रिम अनुमान जारी करते हुए कहा, ‘‘देश में 2021-22 सत्र के दौरान 314.50 लाख टन चीनी का उत्पादन होने की उम्मीद है।’’ चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

इस्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘यह आंकड़ा गन्ना रस/ सिरप या बी-हैवी शीरे के इथेनॉल उत्पादन के लिए खपाए जाने वाले 34 लाख टन चीनी का हिसाब जोड़ने के बाद का है।’’

मांग के मोर्चे पर इस्मा ने कहा कि चीनी मिलों ने इस विपणन वर्ष में अक्टूबर-दिसंबर 2021 के दौरान 69.06 लाख टन की बिक्री की है जो एक साल पहले की समान अवधि में हुई बिक्री से लगभग 1.5 लाख टन अधिक है।

चीनी की मांग बढने के साथ इस्मा ने अनुमान लगाया कि वर्ष 2021-22 में चीनी की घरेलू खपत लगभग 270 लाख टन रहेगी।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान चीनी का निर्यात बढ़कर 16.23 लाख टन हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 4.49 लाख टन था। जनवरी 2022 में आठ लाख टन चीनी के निर्यात के साथ ही इस विपणन वर्ष के पहले चार महीनों में ही कुल निर्यात 24 लाख टन से अधिक हो जाने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड