एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | चीनी निर्यात वर्ष 2021-22 में 90 लाख टन तक पहुंच सकता है : इस्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीनी निर्यात सितंबर में समाप्त होने वाले चालू विपणन वर्ष में 90 लाख टन से अधिक होने का अनुमान है। यह पिछले साल 71-72 लाख टन था। उद्योग निकाय इस्मा के अनुसार, निर्यात बढ़ने का कारण बांग्लादेश और इंडोनेशिया से भारतीय चीनी की बेहतर मांग का होना है।

जरुरी जानकारी | चीनी निर्यात वर्ष 2021-22 में 90 लाख टन तक पहुंच सकता है : इस्मा

नई दिल्ली, 18 अप्रैल चीनी निर्यात सितंबर में समाप्त होने वाले चालू विपणन वर्ष में 90 लाख टन से अधिक होने का अनुमान है। यह पिछले साल 71-72 लाख टन था। उद्योग निकाय इस्मा के अनुसार, निर्यात बढ़ने का कारण बांग्लादेश और इंडोनेशिया से भारतीय चीनी की बेहतर मांग का होना है।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने एक बयान में कहा, ‘‘बाजार की रिपोर्ट और बंदरगाह की जानकारी के अनुसार, अब तक लगभग 80 लाख टन चीनी निर्यात का अनुबंध किया गया है। इसमें से अक्टूबर 2021 से मार्च, 2022 के दौरान देश से लगभग 57.17 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया है। पिछले चीनी वर्ष में इसी अवधि के दौरान लगभग 31.85 लाख टन निर्यात किया गया था।’’

अप्रैल, 2022 में लगभग 7-8 लाख टन चीनी निर्यात के रास्ते में है।

इस्मा ने कहा, "चालू वर्ष में प्रमुख निर्यात गंतव्य इंडोनेशिया और बांग्लादेश हैं, जहां कुल निर्यात का लगभग 44 प्रतिशत भाग जाना है। वहीं पिछले साल की इसी अवधि के दौरान इंडोनेशिया और अफगानिस्तान की भारतीय चीनी की खरीद में सामूहिक रूप से 48 प्रतिशत हिस्सेदारी रही थी।’’

इस्मा ने कहा कि उसने 2021-22 के विपणन वर्ष के लिए अपने उत्पादन अनुमान को संशोधित कर 350 लाख टन कर दिया है। साथ ही उसने अपने निर्यात अनुमानों को संशोधित कर 90 लाख टन से अधिक कर दिया है

इसमें कहा गया है, "उपरोक्त और 272 लाख टन की घरेलू खपत को ध्यान में रखते हुए, 30 सितंबर 2022 के चीनी सत्र के अंत में 68 लाख टन का बचा हुआ स्टॉक होगा।"

हाल ही में खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा था कि सितंबर को समाप्त होने वाले चालू विपणन वर्ष में भारत का चीनी निर्यात 80 लाख टन को पार करने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष के स्तर से अधिक है। विपणन वर्ष 2020-21 के दौरान देश ने रिकॉर्ड 72.3 लाख टन चीनी का निर्यात किया।

उत्पादन के संदर्भ में, इस्मा ने कहा कि चीनी मिलों ने मौजूदा 2021-22 विपणन वर्ष में 15 अप्रैल तक 329.91 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 291.82 लाख टन था।

महाराष्ट्र में 15 अप्रैल तक चीनी का उत्पादन 126.48 लाख टन था, जो पिछले विपणन वर्ष की इसी अवधि में 103.95 लाख टन का रहा था। उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन समीक्षाधीन अवधि में 100.86 लाख टन से घटकर 94.41 लाख टन रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2022 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).