एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के डोडा में बादल फटने से अचानक बाढ़ आयी

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गयी, जिससे कुछ वाहनों को मामूली नुकसान पहुंचा है.

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के डोडा में बादल फटने से अचानक बाढ़ आयी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

जम्मू, 9 जुलाई : जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गयी, जिससे कुछ वाहनों को मामूली नुकसान पहुंचा है.

अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने की घटना ठथरी इलाके में गुंटी वनक्षेत्र में तड़के करीब चार बजे हुई, जिससे अचानक बाढ़ आ गयी. एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. यह भी पढ़ें : पुणे में 14वीं मंजिल से गिरकर किशोरी की मौत, पुलिस को आत्महत्या का अंदेशा

अधिकारियों ने बताया कि कीचड़ में कुछ वाहन फंस गए और राजमार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया लेकिन अब इस पर यातायात की आवाजाही बहाल कर दी गयी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2022 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).