देश की खबरें | सुदर्शन ने बाइडन के स्वागत में 2000 दीयों के साथ रेत की कलाकृति बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेत की कलाकृतियां बनाने वाले प्रसिद्ध कलाकार सुदर्शन पटनायक जी-20 शिखर सम्मेलन के आलोक में पुरी के तट पर दो हजार मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल कर छह फीट लंबी कलाकृति बनाई है। जी 20 सम्मेलन राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली में नौ एवं 10 सितंबर को होगा।

भुवनेश्वर, सात सितंबर रेत की कलाकृतियां बनाने वाले प्रसिद्ध कलाकार सुदर्शन पटनायक जी-20 शिखर सम्मेलन के आलोक में पुरी के तट पर दो हजार मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल कर छह फीट लंबी कलाकृति बनाई है। जी 20 सम्मेलन राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली में नौ एवं 10 सितंबर को होगा।

पटनायक ने रेत से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन एवं जी-20 के लोगो की आकृति बनाई है । इसमें एक संदेश भी लिखा है- ‘भारत में स्वागत’ है।

उन्होंने बताया कि कलाकृति बनाने में लगभग पांच टन रेत का उपयोग किया गया है और इसे पूरा करने में सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट के छात्रों ने उनका सहयोग किया।

पटनायक ने कहा, ‘‘अतिथियों का स्वागत दीये और आरती से करना हमारी संस्कृति है। इसलिए मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए दीयों का उपयोग करके यह कलाकृति बनाई है।’’

उन्होंने इससे पहले नवंबर 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीतने पर बाइडन की रेत से प्रतिमा बनाई थी।

पद्म पुरस्कार से सम्मानित पटनायक ने दुनिया भर में 65 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेत कला प्रतियोगिताओं और समारोहों में भाग लिया है और देश के लिए कई पुरस्कार जीते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now