विदेश की खबरें | सूडानी सेना ने सहायता वितरण के लिए सप्ताह भर के संघर्षविराम के प्रस्ताव को स्वीकार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने सूडानी सैन्य नेता जनरल अब्देल-फतह बुरहान को फोन किया और उनसे उत्तरी दारफुर प्रांत की राजधानी अल फशेर में मानवीय आधार पर संघर्षविराम लागू करने का आह्वान किया ताकि जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने सूडानी सैन्य नेता जनरल अब्देल-फतह बुरहान को फोन किया और उनसे उत्तरी दारफुर प्रांत की राजधानी अल फशेर में मानवीय आधार पर संघर्षविराम लागू करने का आह्वान किया ताकि जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
बुरहान ने प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों को लागू करने के महत्व पर बल दिया, लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि अर्द्धसैनिक बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ (आरएसएफ) इस प्रस्ताव पर सहमत हुआ है या नहीं।
गुतारेस ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस (संघर्षविराम) उद्देश्य से दोनों पक्षों से संपर्क कर रहे हैं।’’
संघर्षविराम की शर्तों और यह कब लागू हो सकता है, इसके बारे में कोई और विवरण साझा नहीं किया गया।
सूडान अप्रैल 2023 से गृहयुद्ध के हालात का सामना कर रहा है। सूडानी सेना और प्रतिद्वंद्वी आरएसएफ के बीच बढ़ते तनाव ने राजधानी खार्तूम में लड़ाई को जन्म दिया और संघर्ष पूरे देश में फैल गया, जिसमें 20,000 से अधिक लोग मारे गए।
गृहयुद्ध के चलते 1.4 करोड़ से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा और देश के कुछ हिस्सों में भुखमरी जैसे हालात बन गये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2025 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

