देश की खबरें | इसरो के 100वें मिशन के तहत उन्नत नेविगेशन उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण ‘ऐतिहासिक’: प्रधानमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा 100वें मिशन के तहत एक उन्नत नेविगेशन उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किए जाने को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया और कहा कि यह ‘अविश्वसनीय उपलब्धि’ वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की दृष्टि, समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा 100वें मिशन के तहत एक उन्नत नेविगेशन उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किए जाने को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया और कहा कि यह ‘अविश्वसनीय उपलब्धि’ वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की दृष्टि, समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इसरो ने बुधवार को अपने ऐतिहासिक 100वें मिशन के तहत एक उन्नत नेविगेशन उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। बुधवार तड़के किया गया यह प्रक्षेपण इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन के नेतृत्व में पहला मिशन है। उन्होंने 13 जनवरी को पदभार संभाला था। इसके अलावा यह 2025 में इसरो का पहला मिशन है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इसरो को ऐतिहासिक 100वें लॉन्च पर बधाई। यह अविश्वसनीय उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की दृष्टि, समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। निजी क्षेत्र के जुड़ने से भारत की अंतरिक्ष यात्रा निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है।’’

इस सफलता से पहले इसरो ने अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया था। इस प्रयोग के तहत 30 दिसंबर, 2024 को प्रक्षेपण किया गया था जो अंतरिक्ष एजेंसी का 99वां मिशन था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसरो को उसके 100वें मिशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अंतरिक्ष में भारत की यात्रा को गति देने के लिए वैज्ञानिकों की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज 100वें प्रक्षेपण की शानदार उपलब्धि हासिल करने पर इसरो की टीम को बधाई। यह उपलब्धि अंतरिक्ष में अग्रणी के रूप में भारत की यात्रा को गति देने के लिए हमारे वैज्ञानिकों की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट