देश की खबरें | माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में सफलता की दर बीते 30 साल में दोगुनी हुई: अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में सफलता की दर बीते तीन दशक में दोगुनी हो गई है जबकि इस दौरान पर्वतारोहियों की मौत की दर करीब एक प्रतिशत ही है। एक अध्ययन में यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अगस्त दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में सफलता की दर बीते तीन दशक में दोगुनी हो गई है जबकि इस दौरान पर्वतारोहियों की मौत की दर करीब एक प्रतिशत ही है। एक अध्ययन में यह जानकारी दी।

अमेरिका के वाशिंगटन विश्वविद्यालय और कैलिफॉर्निया विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने यह भी पाया कि माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले पर्वतारोहियों की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, कहा- देश की अर्थव्यवस्था को नोटबंदी, जीएसटी और विफल लॉकडाउन ने बर्बाद कर दिया: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुधवार को 'प्लोस वन' पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में 2006 से 2019 के बीच पहली बार एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले सभी पर्वतारोहियों की सफलता और मृत्यु की दर का विश्लेषण किया गया है।

अध्ययन से पता चला है कि 1990 से 2019 के बीच एवरेस्ट पर चढ़ाई में सफलता की दर लगभग दोगुनी हो गई है। अब दो तिहाई पर्वतारोही शिखर पर पहुंचते हैं। पहले एक तिहाई पर्वतारोही ही ऐसा कर पाते थे।

यह भी पढ़े | Encounter in Shopian District: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़.

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि मृत्युदर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह करीब एक प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि 1990 से 2005 के दौरान पहली बार एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले पर्वतारोहियों की संख्या 2,200 थी जबकि 2006 से 2019 के बीच इनकी तादाद 3,600 रही।

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि एवरेस्ट पर चढ़ाई का प्रयास करने वाली महिला पर्वतारोहियों की संख्या में हालिया कुछ साल में वृद्धि हुई है। फिलहाल यह 14.6 प्रतिशत है जो पहले 9.1 प्रतिशत थी। महिलाओं और पुरुषों के बीच चढ़ाई में सफलता हासिल करने की दर और मृत्यु होने की दर काफी हद तक एक समान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड