देश की खबरें | मादक द्रव्य मामला : दीपिका एनसीबी की जांच में शनिवार को, रकुल शुक्रवार को होंगी शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिनेमा जगत और नशीले पदार्थों के कथित जुड़ाव के मामले में अदाकारा दीपिका पादुकोण शनिवार को एनसीबी की जांच में शामिल होंगी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 24 सितंबर सिनेमा जगत और नशीले पदार्थों के कथित जुड़ाव के मामले में अदाकारा दीपिका पादुकोण शनिवार को एनसीबी की जांच में शामिल होंगी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया ।

इससे पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने नशीले पदार्थों के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए दीपिका को शुक्रवार को तलब किया था । अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने मादक द्रव्य से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने इंडिया गेट तक निकाला मशाल जुलूस.

अधिकारी के मुताबिक अदाकारा को केंद्रीय एजेंसी द्वारा भेजा गया समन मिल गया है और वह शनिवार को जांच में शामिल होंगी ।

उन्होंने बताया कि अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और दीपिका की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश भी शुक्रवार को जांच में शामिल होंगी ।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किशोरी के बैंक अकाउंट में आए 10 करोड़ रुपये, पुलिस जांच में जुटी.

एनसीबी के सूत्रों ने पूर्व में बताया था कि करिश्मा प्रकाश के वाट्सऐप चैट से किसी ‘डी’ के साथ हुई उनकी बातचीत का पता चला और केंद्रीय एजेंसी जानना चाहती है कि यह व्यक्ति कौन है।

बहरहाल,अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की जांच टीम ने फैशन डिजाइनर सिमोन खंभाटा और राजपूत की पूर्व प्रबंधक श्रुति मोदी के बयानों को दर्ज किया।

एनसीबी ने राजपूत की मौत के बाद सामने आए मादक द्रव्य मामले की जांच शुरू की थी। अब एजेंसी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है और बॉलीवुड की कुछ और शख्सियतों को ‘‘जांच में शामिल’’ होने के लिए कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\