सुब्रत राय ने सहारा कर्मचारियों, ग्राहकों से कहा: पूरा समूह आपके साथ, लॉकडाउन का पालन करें
राय ने समूह के कर्मचारियों और ग्राहकों तथा निवेशकों एक वीडियो संदेश में कहा कि कोरोना वायरस का मुकाबला करना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक भारतीय की समान जवाबदेही है।
नयी दिल्ली/ लखनऊ, 20 अप्रैल सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अपने समूह के सभी कर्मचारियों, ग्राहकों और निवेशकों को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया है। उन्होंने साथ ही लॉकडाउन को लेकर सरकारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह भी किया।
राय ने समूह के कर्मचारियों और ग्राहकों तथा निवेशकों एक वीडियो संदेश में कहा कि कोरोना वायरस का मुकाबला करना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक भारतीय की समान जवाबदेही है।
एक अनुमान के मुताबिक सहारा समूह में 14 लाख कर्मचारी और नौ करोड़ से अधिक ग्राहक और निवेशक हैं।
सहारा प्रमुख ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया को अनिश्चितता की एक अंधेरी गुफा में धकेल दिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में भी सभी सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों को रोक दिया गया है। हम भी इससे प्रभावित हैं। फिलहाल हम बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं, लेकिन सहारा इंडिया परिवार की स्थापना दृढ़ विश्वास और सुंदर भावनाओं पर आधारित है और संकट के इस क्षण में आपका सहारा इंडिया परिवार पूरी ईमानदारी से आपके साथ खड़ा है।’’
उन्होंने कहा कि सहारा परिवार के किसी भी सदस्य को यह महसूस नहीं होना चाहिए कि वे संकट के इस दौर में अकेले हैं और यदि कोई सदस्य किसी कठिनाई में है, तो अन्य सदस्यों को अपनी क्षमता के अनुसार तुरंत मदद करनी चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

