देश की खबरें | गोरखपुर में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में उप निरीक्षक, सहयोगी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक पुलिस उप निरीक्षक (दरोगा) और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
गोरखपुर (उप्र), 14 अक्टूबर गोरखपुर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक पुलिस उप निरीक्षक (दरोगा) और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दरोगा और उसके सहयोगी के कब्जे से 33 किलोग्राम चरस बरामद की गयी है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) केके विश्नोई ने बताया कि गोरखपुर के समन प्रकोष्ठ में तैनात लखनऊ निवासी दरोगा रवींद्र शुक्ला और उनके सहयोगी कुलवीर सिंह को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।
विश्नोई ने बताया कि आरोपी नेपाल से चरस लाते थे।
विश्नोई ने बताया कि दरोगा समेत दोनों आरोपियों को गोरखपुर और महराजगंज पुलिस ने एक साझा अभियान में गिरफ्तार कर 33 किलोग्राम चरस की बरामद की।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों लोगों को धर्मशाला पुलिस स्टेशन के पास रोका गया। ये लोग स्कूटर से असुरन चौक की ओर जा रहे थे।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2023 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

