देश की खबरें | महिला कांस्टेबल से बलात्कार का आरोपी उपनिरीक्षक निलंबित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देवरिया जिले में एक महिला कांस्टेबल को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने के आरोप में एक उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
देवरिया (उप्र), 20 फरवरी देवरिया जिले में एक महिला कांस्टेबल को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने के आरोप में एक उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सोमवार को उपनिरीक्षक अंकित सिंह को निलंबित कर दिया तथा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
उन्होंने 15 फरवरी को दर्ज मुकदमे का हवाला देते हुए बताया कि दो मार्च 2020 को अंकित सिंह ने उस समय आज़मगढ़ में तैनात महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा दिया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि उसने महिला सिपाही की अश्लील फोटो भी खींच ली।
महिला कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर आरोपी दारोगा के खिलाफ बलात्कार करने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
इस बीच, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मंगलवार को कहा कि महिला कांस्टेबल ने नौ फरवरी को उनसे मुलाकात की और अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 15 फरवरी को गौरी बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि आरोपी का मोबाइल फोन बंद है, लेकिन उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 01:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

