देश की खबरें | तेजस्वी ‘बउआ’ की तरह हैं, उन्हें जो भी दिया जाता है, वह उसे पढ़ते हैं: सम्राट चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वित्त विभाग संभाल रहे चौधरी ने इस सप्ताह की शुरुआत में पेश किए गए बजट पर बहस के दौरान राज्य विधानसभा में यह टिप्पणी की।

वित्त विभाग संभाल रहे चौधरी ने इस सप्ताह की शुरुआत में पेश किए गए बजट पर बहस के दौरान राज्य विधानसभा में यह टिप्पणी की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चौधरी ने कहा, ‘‘उन्हें (तेजस्वी) नहीं पता कि नीतीश कुमार जी ने बिहार के विकास के लिए क्या किया है। उनके पास ज्ञान की कमी है... वह बउआ (बच्चे) हैं... जो भी लिखकर दिया जाता है, उसे पढ़ देते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह नीतीश जी के बारे में क्या बात करेंगे। वह 36 साल के हैं और नीतीश जी 74 साल के हैं, लेकिन मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह नीतीश कुमार जी बराबरी नहीं कर सकते। नीतीश जी उनसे चार गुना ज्यादा काम कर सकते हैं।’’

चौधरी ने कहा कि पिछले 20 सालों में नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो किया उसकी तुलना (राजद अध्यक्ष) लालू प्रसाद के ‘‘कुशासन’’ से नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह जरूर कहूंगा कि कोई राजा रानी के पेट से पैदा नहीं होता। आज मतदाता तय करते हैं कि उनका प्रतिनिधि कौन होगा। नीतीश कुमार जी ने 20 वर्षों तक बिहार की सेवा की और आगे भी करते रहेंगे। बिहार में राजद के कार्यकाल में केवल नाच-गाना होता था... विकास की कोई बात नहीं होती थी।’’

उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ये लोग (राजद के) सिर्फ झूठ फैलाते रहते हैं। मुझे नहीं पता कि वे कौन सा आंकड़ा या कौन सी किताब पढ़ रहे हैं।’’

राजद के दावे कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार के दौरान यादव की वजह से नौकरियां दी गईं, चौधरी ने हमला करते हुए कहा, ‘‘उन्हें संविधान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सरकार में फैसले मुख्यमंत्री ही लेते हैं। नौकरियां नीतीश कुमार ने दी हैं, राजद ने नहीं।’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार राज्य के हित के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे मुख्यमंत्री ने पहले ही घोषणा कर दी है कि राज्य सरकार इस साल के अंत तक राज्य के युवाओं को 50 लाख नौकरियां (12 लाख सरकारी नौकरियां और 38 लाख अन्य रोजगार) प्रदान करेगी। हमने अब तक 30 लाख रोजगार के अवसर और 9.5 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\