देश की खबरें | अटल आवासीय विद्यालय से निकलने वाले छात्र देश के सच्चे मूल्यों के ध्वजवाहक बनेंगे : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अटल आवासीय विद्यालय गुरुकुल परंपरा के अनुसार भारतीय मूल्यों का संवर्धन कर युवाओं की एक ऐसी पौध विकसित करेगा जो पूरी दुनिया में भारत के सच्चे मूल्यों के ध्वजवाहक बनेंगे।

लखनऊ, एक सितंबर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अटल आवासीय विद्यालय गुरुकुल परंपरा के अनुसार भारतीय मूल्यों का संवर्धन कर युवाओं की एक ऐसी पौध विकसित करेगा जो पूरी दुनिया में भारत के सच्चे मूल्यों के ध्वजवाहक बनेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक भवन सभागार में आयोजित 'अटल आवासीय विद्यालय गुरूवार्ता संगम' कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि देश के निम्न आय वर्ग के लोगों तक भी विश्‍व स्‍तरीय आधारभूत ढांचा और सुविधाओं की पहुंच हो।

यहां जारी एक बयान के अनुसार योगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा व अंत्योदय की प्रेरणा को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश में 18 अटल आवासीय विद्यालयों की शुरुआत की जा रही है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश के 18 संभागों में इसकी शुरूआत होगी जिसमें छठी कक्षा से 12 वीं कक्षा के छात्र अध्ययन करेंगे। इसमें सीबीएसई पैटर्न पर पढाई होगी ।

योगी ने कहा कि 12 से 15 एकड़ में फैले तथा विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त अटल आवासीय विद्यालय न केवल छात्रों के कौशल विकास का केंद्र बनेंगे, बल्कि देश की उन्नति में योगदान देने वाले श्रमिकों, वंचितों व निराश्रितों के बच्चों के लिए शिक्षा के साथ ही समेकित विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि इसे अब जल्द ही 57 जिलों में भी शुरू किए जाने की तैयारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now