कोटा में पढ़ाई कर रहे छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत, महाराष्ट्र का रहने वाला था युवक

राजस्थान के बूंदी जिले में एक कोचिंग छात्र की ट्रेन से गिरने से मौत हो गयी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार पीड़ित महाराष्ट्र का रहने वाला था.

प्रतीकात्मक (Image: Pixabay)

कोटा (राजस्थान), दो जनवरी: राजस्थान के बूंदी जिले में एक कोचिंग छात्र की ट्रेन से गिरने से मौत हो गयी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार पीड़ित महाराष्ट्र का रहने वाला था. उसने बताया कि केशव दास अमोल (18) का शव बुधवार सुबह बूंदी जिले में दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर मिला और उसके सिर पर चोट के निशान थे.

पुलिस ने बताया कि अमोल के पास कोई कागजात या सुसाइड नोट जैसी कोई चीज नहीं थी. उसने कहा कि अनुमान है कि अमोल ट्रेन से गिर गया और उसे चोट लगी.

पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव उसके पिता को सौंप दिया गया. अमोल महाराष्ट्र के सांगली जिले का रहने वाला था और कोटा में अपनी मां के साथ रह रहा था. लाखेरी पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल नागर ने बताया, "उसके पिता सदमे में थे और वह बयान देने में असमर्थ थे." पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India T20I Squads Announced: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया, क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 215 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Score Update: मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट