एजेंसी न्यूज

Kota: कोटा में जेईई की तैयारी कर रहा छात्र इमारत से गिरकर घायल

राजस्थान के कोटा में जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहा 17 वर्षीय एक छात्र रविवार को कथित तौर पर हॉस्टल की पहली मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने कहा कि छात्र का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है जो महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के चिखली शहर का रहने वाला है।

Kota: कोटा में जेईई की तैयारी कर रहा छात्र इमारत से गिरकर घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: File Photo)

कोटा, 29 जनवरी राजस्थान के कोटा में जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहा 17 वर्षीय एक छात्र रविवार को कथित तौर पर हॉस्टल की पहली मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने कहा कि छात्र का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है जो महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के चिखली शहर का रहने वाला है. विज्ञान नगर थाने के अधिकारी देवेश भारद्वाज ने कहा कि रविवार की सुबह छात्र कथित तौर पर हॉस्टल की इमारत की पहली मंजिल की बालकनी से गिर गया. यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को दी खुली चुनौती, कहा- लाल चौक पर यात्रा निकालें

उन्होंने बताया कि किशोर को गंभीर चोट आई है जिसे सुबह साढ़े पांच बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया. भारद्वाज ने बताया कि घायल छात्र पिछले दो साल से कोटा में रह रहा था और प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उन्होंने बताया कि वह पहली मंजिल पर बने कमरे में रहता था.

उन्होंने कहा कि छात्र अगले कुछ दिनों में आयोजित होने वाली जेईई-मेन्स परीक्षा में बैठने वाला था.

अधिकारी ने बताया कि घायल छात्र के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है और वे कोटा आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

भरद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की पड़ताल की जा रही है और असल कारणों का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि छात्र को चार बोतल खून चढ़ाया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2023 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).