एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छात्र की हत्या: दिल्ली भाजपा प्रमुख ने परिजनों से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उस 18 वर्षीय छात्र के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की शनिवार को अपील की, जिसकी हत्या कथित तौर पर एक लड़की से दोस्ती को लेकर कर दी गई है।

देश की खबरें | छात्र की हत्या: दिल्ली भाजपा प्रमुख ने परिजनों से मुलाकात की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उस 18 वर्षीय छात्र के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की शनिवार को अपील की, जिसकी हत्या कथित तौर पर एक लड़की से दोस्ती को लेकर कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि राहुल नाम के छात्र की लड़की के भाई सहित चार-पांच लोगों के समूह ने बुधवार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में बुरी तरह से पिटाई की थी। उसे गंभीर चोटें आई थी और उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Rajasthan Priest’s Murder Case: मृतक पुजारी का हुआ अंतिम संस्कार, सरकार 10 लाख रुपये की मदद के साथ परिवार के एक सदस्य को देगी नौकरी.

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि लड़की भी इसी इलाके में रहती है। उसका परिवार राहुल से उसकी दोस्ती के खिलाफ था।

गुप्ता ने कहा, ‘‘केजरीवाल खुद को दिल्ली का बेटा कहते हैं, लेकिन दिल्ली के एक दलित बेटे की मौत पर उन्होंने संवदेना प्रकट नहीं की और न ही परिवार के सदस्यों से मिले।’’

यह भी पढ़े | RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- भारतीय मुसलमान विश्व में सबसे संतुष्ट हैं.

गुप्ता ने ट्वीट किया, ‘‘आज आदर्श नगर में पीड़ित परिवार से मिला और परिवार को न्याय दिलवाने का भरोसा दिलाया। मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग करता हूं कि वह पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द एक करोड़ रुपये का मुआवजा दें और मामले की त्वरित अदालत में सुनवाई कराकर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाएं।’’

बहरहाल, आप की तरफ से कोई फौरी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

पुलिस ने बताया था कि घटना के सिलसिले में हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है। लड़की के भाई और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, तीन किशारों को भी पकड़ा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).