एजेंसी न्यूज

Hyderabad: एक साथ तीन पूड़ियां खाने के बाद दम घुटने से छात्र की मौत

तेलंगाना के हैदराबाद में सोमवार को स्कूल में दोपहर के भोजन के दौरान एक बार में तीन से अधिक पूड़ी खाने के बाद कथित तौर पर दम घुटने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Hyderabad: एक साथ तीन पूड़ियां खाने के बाद दम घुटने से छात्र की मौत
dead (img: pixabay)

हैदराबाद, 26 नवंबर : तेलंगाना के हैदराबाद में सोमवार को स्कूल में दोपहर के भोजन के दौरान एक बार में तीन से अधिक पूड़ी खाने के बाद कथित तौर पर दम घुटने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

छात्र के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्हें स्कूल से फोन आया जिसमें बताया गया कि उनके बेटे ने एक साथ ‘तीन से अधिक पूड़ियां’ खा लीं जिससे उसकी सांस फूलने लगी. यह भी पढ़ें : हमारा सर्वसमावेशी संविधान उच्चतम आदर्शों, नागरिक कर्तव्यों, अधिकारों की अभिव्यक्ति: आदित्यनाथ

छठी कक्षा के छात्र को स्कूल के कर्मचारी पास के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. वहां चिकित्सकों ने उसके स्वास्थ्य की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).