Rajasthan: शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत, आरोपी शिक्षक हिरासत में

राजस्थान के चूरू जिले के सालासर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक निजी स्कूल के शिक्षक ने एक छात्र की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

File image of Rajasthan Police personnel (Photo Credits: PTI)

जयपुर, 21 अक्टूबर : राजस्थान (Rajasthan) के चूरू जिले के सालासर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक निजी स्कूल के शिक्षक ने एक छात्र की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. थानाधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि कोलासर गांव का रहने वाला 13 वर्षीय छात्र गणेश एक निजी विद्यालय में 7वीं कक्षा में पढ़ता था. छात्र द्वारा गृहकार्य नहीं किये जाने पर शिक्षक ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी. बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि छात्र के पिता की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर शिक्षक मनोज (35) को हिरासत में ले लिया गया है.

उससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और किशोर न्याय (बालाकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. बृहस्पतिवार सुबह उसका अंतिम संस्कार किया जायेगा. राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने छात्र की मौत पर दुख जताते हुए अधिकारियों को मामले की जांच करने के निर्देश दिये हैं. यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: बेटी को बेबी कैरियर बैग में लिए ड्यूटी करने वाली अधिकारी की चौहान ने की तारीफ

डोटासरा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘चूरू के सालासर के कोलासर गांव में आज एक निजी स्कूल के शिक्षक की पिटाई से 7वीं कक्षा के बच्चे की मौत होने का दुःखद समाचार मिला. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पकड़ कर जांच शुरू कर दी है. मामले की पूरी जांच होने तक स्कूल की मान्यता निलंबित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rajasthan Weather Forecast and Update: राजस्थान में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 8 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि का 'येलो अलर्ट' जारी

Akola Shocker: महाराष्ट्र के अकोला में खाकी शर्मसार, अपनी बेटी को मेरे पास भेजो, 10,000 रुपये दूंगा, महिला कैदी से सेक्सुअल वेफर की मांग पर ASI गिरफ्तार