एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बस पलटने से छात्रा की मौत, 17 घायल

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को कॉलेज की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक छात्रा की मौत हो गई और 17 अन्य घायल लोग हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बस पलटने से छात्रा की मौत, 17 घायल

श्रीनगर, 12 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को कॉलेज की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक छात्रा की मौत हो गई और 17 अन्य घायल लोग हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि हंदवाड़ा के वोदपुरा इलाके के पास 27 छात्रों को पिकनिक पर ले जा रही सरकारी डिग्री कॉलेज हंदवाड़ा की बस अनियंत्रित होकर पलट गई. अधिकारियों ने बताया कि घायलों को हंदवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : पीएमके मामला: अंबुमणि को फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग के बीच अपने फैसले पर अडिग रामदास

उन्होंने बताया कि घायलों में से दो को श्रीनगर के एक अस्पताल भेजा गया है जबकि 15 का हंदवाड़ा के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2025 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).