एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | वॉलीबाल पोल से टकराने से छात्र की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली शहर के एक निजी स्कूल में बुधवार को वॉलीबॉल पोस्ट के खंभे से टकराने से 12 वर्षीय एक छात्र की मृत्यु हो गई।

देश की खबरें | वॉलीबाल पोल से टकराने से छात्र की मौत

बरेली (उत्तर प्रदेश), तीन अगस्त बरेली शहर के एक निजी स्कूल में बुधवार को वॉलीबॉल पोस्ट के खंभे से टकराने से 12 वर्षीय एक छात्र की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को एसआर इंटरनेशनल स्कूल में सातवीं का छात्र विशेष श्रीवास्तव स्कूल के मैदान में बारिश के बीच वॉलीबॉल खेलने गया था। अन्य बच्चे भी उसके साथ स्कूल मैदान पर वॉलीबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान विशेष अचानक वॉलीबॉल पोस्ट से झूलने लगा और उसके पोल से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि परिवार वालों के अनुसार बारिश में खेलते समय पोल विशेष के ऊपर गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। उन्होंने बताया कि आनन-फानन स्कूल प्रबंधन ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरी ओर एसआर इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन ने इस मामले पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बरेली के अपर जिलाधिकारी आर. डी. पांडेय ने बताया कि छात्र की मौत की सूचना मिली है। परिजनों से शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2022 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).