देश की खबरें | दिल्ली में महिला को ऑनलाइन अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक महिला को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने के आरोप में 23 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 सितंबर दिल्ली में एक महिला को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने के आरोप में 23 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान महरौली निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र कफील के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | Sanjay Raut and Devendra Fadnavis Meeting: संजय राउत से मुलाकात पर बोलें पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना से हाथ मिलाने का कोई इरादा नहीं.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि एक फेसबुक उपयोगकर्ता उसे अश्लील और अपमानजनक संदेश भेजकर उसे परेशान कर रहा है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘जांच के दौरान, पुलिस ने उपयोगकर्ता की जानकारियां हासिल की और तकनीकी निगरानी की मदद से उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया।’’

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh By-polls 2020: मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, इन नेताओं को यहां से मिला टिकट.

पूछताछ के दौरान, आरोपी ने बताया कि वह महिलाओं से दोस्ती करने और उन्हें अश्लील संदेश भेजने के लिए फर्जी फेसबुक आईडी का इस्तेमाल करता था।

उन्होंने बताया कि पहचान का खुलासा होने से बचने के लिए वह हॉटस्पॉट या वाईफाई सेवाओं का इस्तेमाल करता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पर ऑनलाइन नजर रख रहा था और खुद को जिम ट्रेनर बताता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े