एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने के आसार

नयी दिल्ली, 19 मई दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी का दौर जारी है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम को गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने शनिवार को धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाओं के चलने के मद्देनजर येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा 23 और 24 मई के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले तीन से चार दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2022 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).