एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में रविवार को तेज हवाएं चलने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में रविवार को तेज हवाएं चलने की संभावना

नयी दिल्ली, सात नवंबर दिल्ली में रविवार सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सुबह के समय हल्का कोहरा और दिन में तेज हवाएं चलने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के मुताबिक रविवार सुबह आठ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 437 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है,वहीं शनिवार को यह 449 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रतिबंध के बावजूद बृहस्पतिवार को बड़े पैमाने पर पटाखे चलाये जाने, पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि के कारण दिल्ली में हवा की गुणवत्ता पांच साल में सबसे खराब हो गई थी। बृहस्पतिवार रात को शहर का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था।

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भी दिवाली के बाद प्रदूषण काफी बढ़ गया। एनसीआर का गाजियाबाद रविवार को सबसे अधिक प्रदूषित रहा।

समीर ऐप के अनुसार रविवार को गाजियाबाद में एक्यूआई 456 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा में 454 और ग्रेटर नोएडा में यह 381 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद में एक्यूआई 372, गुरुग्राम में 439, बागपत में 445 एक्यूआई दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2021 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).