खेल की खबरें | मल्लखंभ में दमदार प्रदर्शन ने महाराष्ट्र को पदक तालिका में सेना के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रूपाली सुनील गंगावणे के नेतृत्व में महाराष्ट्र राष्ट्रीय खेलों की मल्लखंभ स्पर्धा में सोमवार को पांच में से तीन स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल तालिका में सेना के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

अहमदाबाद, 10 अक्टूबर रूपाली सुनील गंगावणे के नेतृत्व में महाराष्ट्र राष्ट्रीय खेलों की मल्लखंभ स्पर्धा में सोमवार को पांच में से तीन स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल तालिका में सेना के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

महाराष्ट्र के नाम अब 34 स्वर्ण है और उसने हरियाणा (32 स्वर्ण) को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है। महाराष्ट्र ने 26 रजत और 56 कांस्य पदक भी जीते हैं और उनके पास सबसे अधिक 126 पदक हैं। सेना 53 स्वर्ण, 33 रजत और 29 कांस्य के साथ पहले स्थान पर कायम है। हरियाणा ने भी 100 पदक पूरे कर लिए हैं।

  गुजरात के 10 साल के शौर्यजीत खैरे ने पोल मल्लखंभ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

गुजरात की पूजा पटेल ने कोमल मकवाना के साथ टीम बनाते हुए योगासन में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। मेजबान राज्य ने सॉफ्ट टेनिस में पुरुष और महिला दोनों वर्ग का कांस्य पदक अपने नाम किया। गुजरात अब तक 43 पदक जीत चुका है जिसमें 13 स्वर्ण, 12 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं।

महाराष्ट्र की रूपाली ने शानदार प्रदर्शन किया और अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने आज महिलाओं की  ‘रोप’ प्रतियोगिता (9.25) में सफलता हासिल की है। इससे पहले उन्होंने व्यक्तिगत ऑलराउंड और टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीता था। पोल स्पर्धा में भी उन्होंने कांस्य पदक जीता है। मध्य प्रदेश की सिद्धी गुप्ता ने 9.10 अंक के साथ इस वर्ग का स्वर्ण जीता।

अक्षय प्रकाश तरल ने पुरुषों की ऑलराउंड चैंपियनशिप का खिताब जीता। उन्होंने 8.95 अंक से रोप प्रतियोगिता जीतते हुए दोहरी सफलता हासिल की।

उत्तर प्रदेश ने पुरुष हॉकी के सेमी फाइनल में महाराष्ट्र को हराकर बड़ा उलटफेर किया। मैच 3-3 की बराबरी पर छूटने के बाद पेनल्टी शूटआउट से विजेता का फैसला हुआ। उत्तर प्रदेश का फाइनल में कर्नाटक से सामना होगा। कर्नाटक ने दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा को 3-1 से हराया।

आईआईटी गांधीनगर में सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता भी अंत की ओर है। महाराष्ट्र की पुरुष और पंजाब की महिला टीमों ने फाइनल में जगह बनाई है।

  मुक्केबाजी में मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन सुमित कुंडू, विश्व चैंपियनशिप की पूर्व पदक विजेता जमुना बोरो और एशियाई चैंपियन संजीत ने अपने भार वर्गों के सेमीफाइनल में प्रवेश करते हुए पदक पक्का किया।

विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले सेना के सुमित ने हरियाणा के अंकित खटाना को हराया। सुमित तीनों दौर में दक्षिण एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता के डिफेंस को भेदने में सफल रहे और पुरुषों के 75 किग्रा वर्ग के मुकाबले में सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज की।

फाइनल में जगह बनाने के लिए सुमित का सामना अब महाराष्ट्र के निखिल दुबे से होगा। क्वार्टर फाइनल में निखिल ने दिल्ली के बंटी सिंह को 5-0 से मात दी।

संजीत ने 92 किग्रा हैवीवेट वर्ग में दिल्ली के हर्ष कौशिक को हराया।

महिला वर्ग में असम की जमुना बोरो और अंकुशिता बोरो ने दबदबा बनाते हुए अपने मुकाबले जीते।

दिन के शुरुआती मुकाबले में राजस्थान की सपना शर्मा के खिलाफ जमुना ने 57 किग्रा फेदर वेट वर्ग के तीनों दौर में दबदबा बनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\