देश की खबरें | भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अच्छी है: प्रधानमंत्री अल्बनीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की चार दिवसीय यात्रा से पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने शनिवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक सुदृढ़ साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अच्छी है।

नयी दिल्ली, चार मार्च भारत की चार दिवसीय यात्रा से पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने शनिवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक सुदृढ़ साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अच्छी है।

अल्बनीस आठ मार्च से 11 मार्च तक भारत की यात्रा करेंगे, जिसका मकसद व्यापार, निवेश और महत्वपूर्ण खनिजों सहित कई क्षेत्रों में समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है।

अल्बनीस अपनी भारत यात्रा के दौरान अहमदाबाद, मुंबई और नई दिल्ली का दौरा करेंगे।

यह साल 2017 के बाद से किसी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा है।

पिछले साल मई में प्रधानमंत्री बनने वाले अल्बनीस ने शनिवार को कहा, “भारत के साथ हमारे संबंध मजबूत हैं, लेकिन यह और मजबूत हो सकते हैं।”

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अल्बनीस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अहमदाबाद में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा क्रिकेट टेस्ट मैच देखेंगे।

बयान में कहा गया है कि उनकी अहमदाबाद, मुंबई और नयी दिल्ली की यात्रा भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया के रणनीतिक, आर्थिक और लोगों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ बनाएगी।

बयान में कहा गया है कि भारत ऑस्ट्रेलिया का “घनिष्ठ मित्र और भागीदार” है। इसके अनुसार अल्बनीस मोदी के साथ नयी दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया-भारत वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

अल्बनीस ने कहा, “ भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत साझेदारी हमारे क्षेत्र की स्थिरता के लिए अच्छी है। इसका एक मकसद अधिक अवसर, अधिक व्यापार व निवेश के साथ-साथ हमारी अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत बनाना और हमारे लोगों को सीधे लाभ पहुंचाना भी है।”

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है कि अल्बनीस और मोदी व्यापार व निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और रक्षा व सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करेंगे।

अल्बनीस ने कहा, “भविष्य की ओर देखने पर हमें लगता है कि भारत ऑस्ट्रेलिया के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार और करीबी दोस्त बना रहेगा।”

उन्होंने कहा, “मैं इस साल के मध्य में ऑस्ट्रेलिया में क्वाड नेताओं के सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करने और जी20 सम्मेलन के लिए सितंबर में फिर से भारत आने को लेकर उत्सुक हूं।”

इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने कहा कि अल्बनीस होली के दिन आठ मार्च को अहमदाबाद पहुंचेंगे।

इसके बाद वह नौ मार्च को मुंबई जाएंगे और फिर उसी दिन दिल्ली आएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का 10 मार्च को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रस्मी स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद मोदी और अल्बनीस वार्षिक शिखर वार्ता करेंगे, जिसमें भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही दोनों आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी विचार विमर्श करेंगे।

पिछले कुछ वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध प्रगाढ़ हुए हैं। जून 2020 में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदल दिया गया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री अल्बनीस की यात्रा से व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गति मिलने की उम्मीद है।”

ऑस्ट्रेलिया इस साल के अंत में मालाबार नौसैनिक अभ्यास की मेजबानी भी करेगा। इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका की नौसेनाएं शामिल होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें