देश की खबरें | अपतटीय खनन के खिलाफ हड़ताल से केरल में मछलियां पकड़ने संबंधी गतिविधियां प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में अपतटीय खनन की अनुमति देने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में केरल मत्स्य समन्वय समिति के तहत मछुआरा संघों द्वारा आयोजित हड़ताल बुधवार आधी रात को शुरू हो गई। संघ के नेताओं ने यह जानकारी दी।

कोच्चि, 27 फरवरी केरल में अपतटीय खनन की अनुमति देने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में केरल मत्स्य समन्वय समिति के तहत मछुआरा संघों द्वारा आयोजित हड़ताल बुधवार आधी रात को शुरू हो गई। संघ के नेताओं ने यह जानकारी दी।

मछुआरों ने विरोध प्रदर्शन के तहत मछली पकड़ने संबंधी गतिविधियों का बहिष्कार कर दिया है जिसके कारण कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक तटीय क्षेत्र में मत्स्य बंदरगाहों, मत्स्य केंद्रों और मछली बाजारों में व्यवधान पैदा हो रहा है।

संघ के नेताओं ने बताया कि हड़ताल बृहस्पतिवार आधी रात तक जारी रहेगी।

केरल मत्स्य समन्वय समिति में मत्स्य पालन क्षेत्र के विभिन्न श्रमिक संघ शामिल हैं और इसे सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और विपक्षी कांग्रेस सहित प्रमुख राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त है।

समिति के नेताओं के अनुसार, केंद्र ने पांच क्षेत्रों- कोल्लम दक्षिण, कोल्लम उत्तर, अलप्पुझा, पोन्नानी और चावक्कड़ में अपतटीय खनन के लिए रेत ब्लॉक की नीलामी करने का फैसला किया है।

नेताओं ने कहा कि विरोध के तहत 17 फरवरी को कोल्लम में एक आंदोलन घोषणा सम्मेलन आयोजित किया गया था और 12 मार्च को संसद मार्च का कार्यक्रम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\