देश की खबरें | उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हिंसक कृत्यों में लिप्त उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

अगरतला, 17 अप्रैल त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हिंसक कृत्यों में लिप्त उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सिपाहीजला जिले के विशालगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में एकता तथा विविधता की परंपरा रही है, लेकिन निहित स्वार्थ वाले लोग समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा, ‘‘ संस्कृति हो या कुछ और, उचित कानून-व्यवस्था के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता।’’

साहा ने पहले भी उपद्रवियों को आगाह किया था कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ‘‘हालांकि यह (चेतावनी) काम नहीं आई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ समय आ गया है कि चीजों को सही दिशा देने के लिए कार्रवाई की जाए। चाहे कोई किसी भी राजनीतिक दल से संबद्ध हो, पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। ’’

साहा ने कहा, ‘‘ जहां तक लोगों के बीच शांति और एकता का सवाल है, हम एक मिसाल कायम करना चाहते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें