देश की खबरें | हाथरस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी : अपर मुख्य सचिव गृह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव :गृह: अवनीश अवस्थी ने कथित सामूहिक बलात्कार घटना की पीड़िता के परिजनों से शनिवार को मिलने के बाद कहा कि एसआईटी परिवार द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर गौर करेगी तथा दोषियों के विरूध्द कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हाथरस (उप्र), तीन अक्टूबर उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव :गृह: अवनीश अवस्थी ने कथित सामूहिक बलात्कार घटना की पीड़िता के परिजनों से शनिवार को मिलने के बाद कहा कि एसआईटी परिवार द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर गौर करेगी तथा दोषियों के विरूध्द कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा गांव में सुरक्षा के भी इंतजाम किये जायेंगे और इसके लिये जिले के आला अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Health Update: राम विलास पासवान की तबीयत बिगड़ने के चलते LJP की संसदीय बोर्ड की बैठक स्थगित, बेटे चिराग अस्पताल के लिए हुए रवाना.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अवनीश अवस्थी और पुलिस महानिदेशक एच सी अवस्थी ने यहां पीड़िता के परिवार से मुलाकात की।

अवस्थी ने कहा कि विशेष जांच दल (एसआईटी) की पहली रिपोर्ट कल चार बजे शाम में मिली और मुख्यमंत्री ने दो घंटे के अंदर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: महागठबंधन में सीटें फाइनल, 144 पर RJD, 70 पर लड़ेगी कांग्रेस, तेजस्वी यादव होंगे CM पद के उम्मीदवार.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि एसआईटी की जांच चल रही है और वह अपना काम कर रही है। परिवारजनों द्वारा उठाए गए हर मुद्दे का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर जनप्रतिनिधि आना चाहते हैं तो पांच या इससे कम लोगों को एक साथ आने की इजाजत होगी ।

दोनों अधिकारियों ने मीडिया से कहा कि हमने परिवार के प्रत्येक सदस्य से बात की है। हमने उन्हें आश्वस्त किया है कि जो भी दोषी होगा उसके विरूध्द कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि एक निर्णय यह भी लिया गया है कि गांव में सुरक्षा की व्यवस्था स्थायी रूप से की जायेंगी।

गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में 19 वर्षीय एक दलित लड़की से कथित रूप से बलात्कार किया गया था। गंभीर रूप से घायल लड़की को पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था जहां गत मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

इस घटना को लेकर पूरे देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुए।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now