देश की खबरें | संभाजी ब्रिगेड नेता पर हमले में कड़ी कार्रवाई हो: कांग्रेस; फडणवीस ने कहा: आरोपी गिरफ्तार हो चुके
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में संभाजी ब्रिगेड के राज्य प्रमुख प्रवीण गायकवाड़ पर हमले का मुद्दा सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में उठा और कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मुंबई, 14 जुलाई महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में संभाजी ब्रिगेड के राज्य प्रमुख प्रवीण गायकवाड़ पर हमले का मुद्दा सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में उठा और कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वडेट्टीवार ने दावा किया कि यह संभाजी ब्रिगेड के नेता पर एक "कातिलाना हमला" था और पूछा कि रविवार को जिस कार्यक्रम में यह घटना हुई, वहां पुलिस क्यों तैनात नहीं थी?
पुलिस के अनुसार, रविवार को सोलापुर जिले के अक्कलकोट गांव में गायकवाड़ के साथ कथित तौर पर एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने धक्कामुक्की की और उन पर स्याही फेंकी। वह श्री दत्तात्रेय का अवतार माने जाने वाले स्वामी समर्थ पर कथित तौर पर टिप्पणी करने के कारण चर्चा में आए थे।
एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गायकवाड़ को कुछ लोगों ने उनकी कार से बाहर निकाला और उनके साथ धक्कामुक्की की।
बाद में पुलिस ने दीपक काटे और शिवधर्म फाउंडेशन के छह अन्य सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत दंगा फैलाने का मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
वडेट्टीवार ने विधानसभा में मामला उठाते हुए कहा कि गायकवाड़ सकल मराठा समाज द्वारा आयोजित एक समारोह में शामिल होने गए थे, तभी उन पर हमला किया गया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें उनकी कार से बाहर खींचा गया, जमीन पर गिराया गया और उन पर काली स्याही फेंकी गई।
वडेट्टीवार ने आरोप लगाया, ‘‘यह एक जानलेवा हमला था।’’
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि हमलावरों में से एक राजनीतिक दल से जुड़ा है और उसका आपराधिक इतिहास है, जिसमें अवैध हथियार रखने के आरोप और अपने रिश्ते के भाई की कथित हत्या के लिए जेल की सजा काटना भी शामिल है।
उन्होंने पूछा, ‘‘कार्यक्रम में पुलिस की कोई तैनाती क्यों नहीं थी? खुफिया एजेंसियों को पहले से सूचना क्यों नहीं थी?’’
वडेट्टीवार ने यह भी जानना चाहा कि गायकवाड़ जैसे कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने वालों पर क्या कानून लागू नहीं होता।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कांग्रेस नेता की चिंताओं का जवाब देते हुए सदन को बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

