देश की खबरें | पुणे कार दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए: अजित पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि पुणे में हुई कार दुर्घटना के मामले में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी।

पुणे, 24 मई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि पुणे में हुई कार दुर्घटना के मामले में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी।

पुणे के कल्याणी नगर में रविवार तड़के कथित तौर पर पोर्श कार चला रहे नाबालिग चालक ने मोटरसाइकिल से जा रहे दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कुचल दिया था, जिससे दोनों की मौत हो गयी थी। पुलिस ने दावा किया कि किशोर नशे की हालत में कार चला रहा था।

कार हादसे के बाद किशोर को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष पेश किया गया था, जिसने उसे 300 शब्दों का निबंध लिखने के लिए कहकर जमानत दे दी थी।

पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड का रुख कर उससे अपने आदेश पर पुनर्विचार का अनुरोध किया था। दुर्घटना के कुछ घंटे बाद आरोपी को जमानत मिलने की काफी आलोचना हुई, जिसके बाद बोर्ड ने किशोर को पांच जून तक के लिए निगरानी केंद्र भेज दिया।

यहां संवाददाताओं से पवार ने कहा, ‘‘किसी राजनीतिक व्यक्ति के हस्तक्षेप के बिना जांच की जानी। जो कुछ भी हुआ वह गंभीर था और ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाना चाहिए तथा मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि वह पुणे पुलिस से मामले के बारे में नियमित जानकारी ले रहे हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख ने कहा कि मामले में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं किया गया है और प्रकरण की पारदर्शी तरीके से जांच की जा रही है।

पवार ने यह भी कहा कि शहर में अवैध पब और बार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\