एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आतंकवादियों और उनके आकाओं पर हो सख्त कार्रवाई : भाजपा सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद

देश की खबरें | आतंकवादियों और उनके आकाओं पर हो सख्त कार्रवाई : भाजपा सांसद

उन्नाव, 23 अप्रैल उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद

साक्षी महाराज ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ 'निर्णायक कदम' उठाएगी।

भाजपा सांसद ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई हो कि भविष्य में कोई इस तरह की नापाक हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस घटना को लेकर बेहद दुखी हैं और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाएंगे।

साक्षी महाराज ने कहा कि देश के आज़ाद होने और फिर विभाजन के बाद से लेकर आज तक लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहलगाम में हिंदुओं की पहचान पूछ-पूछकर निर्मम हत्या की गई, जो सभ्यता और मानवता की सारी सीमाएं लांघने वाला कृत्य है।

उन्होंने कहा, "आज तक दुनिया में कहीं भी एक भी उदाहरण ऐसा नहीं मिलेगा, जहां हिंदुओं ने इस तरह से मुसलमानों का कत्लेआम किया हो। योगी ठीक कहते हैं कि 100 हिंदुओं के बीच एक मुस्लिम का घर सुरक्षित है, लेकिन 50 मुसलमानों के बीच 10 हिंदुओं के घर सुरक्षित नहीं हैं।"

एक सवाल के जवाब में साक्षी महाराज ने कहा, "ऐसे संकट के समय पूरे देश को एकजुट होना चाहिए। विपक्ष को भी राजनीति छोड़कर सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए। किसी का बेटा, किसी का पति या प्रियजन इस हमले में गया है। अगर कोई ऐसी घटनाओं पर भी राजनीति करता है, तो उसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।"

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).