देश की खबरें | दिल्ली में हमारे उम्मीदवार पर "हमला करने वाले" अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने एक चुनाव अधिकारी द्वारा दिल्ली में उसके एक उम्मीदवार के साथ कथित तौर पर मारपीट करने की घटना की रविवार को जांच की मांग की और कहा कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी कांग्रेस ने एक चुनाव अधिकारी द्वारा दिल्ली में उसके एक उम्मीदवार के साथ कथित तौर पर मारपीट करने की घटना की रविवार को जांच की मांग की और कहा कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि यह कांग्रेस के लिए बढ़ते समर्थन को रोकने का आम आदमी पार्टी और भाजपा का हताशा से भरा प्रयास है।

कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने रिठाला से उसके उम्मीदवार सुशांत मिश्रा के साथ मारपीट की। पार्टी ने इसको लेकर शनिवार को निर्वाचन आयोग के समक्ष शिकायत भी दर्ज कराई थी।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "कांग्रेस के रिठाला विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सुशांत मिश्रा पर कल निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने हमला करके उन्हें घायल कर दिया। अधिकारी ने उन्हें पदयात्रा करने से रोकने का भी प्रयास किया, जबकि इसके लिए दिल्ली पुलिस ने पहले ही अनुमति दे दी थी। "

उन्होंने कहा कि सुशांत मिश्रा दिल्ली विधानसभा चुनाव में अन्य उम्मीदवारों द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों को सक्रिय रूप से उठा रहे हैं।

रमेश ने दावा किया कि यह स्पष्ट रुप से निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के एक अधिकारी द्वारा पक्षपातपूर्ण व्यवहार का मामला है।

उन्होंने कहा, "इस गैरकानूनी कृत्य को सिर्फ सुशांत की उम्मीदवारी और कांग्रेस पार्टी के लिए बढ़ते समर्थन को रोकने के लिए आप और भाजपा के एक हताश प्रयास के रूप में देखा जा सकता है। "

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। हम लोगों की आवाज़ उठाना और अपने चुनावों की पवित्रता की रक्षा करना जारी रखेंगे। "

उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की ईमानदारी और पवित्रता को बनाए रखने के लिए कांग्रेस घटना की पूरी जांच और संबंधित अधिकारी के ख़िलाफ़ तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की मांग करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान