देश की खबरें | मजार को अपवित्र करने की कोशिश की खबर से फैला तनाव, स्थिति नियंत्रण में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलीगढ़ जिले के जट्टारी कस्बे में रविवार सुबह अराजक तत्वों द्वारा एक मजार को कथित रूप से अपवित्र करने की कोशिश किये जाने की खबर से तनाव फैल गया। अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।
अलीगढ़ (उप्र), छह जुलाई अलीगढ़ जिले के जट्टारी कस्बे में रविवार सुबह अराजक तत्वों द्वारा एक मजार को कथित रूप से अपवित्र करने की कोशिश किये जाने की खबर से तनाव फैल गया। अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि जट्टारी कस्बे के मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित एक सूफी संत की मजार को अपवित्र किये जाने के प्रयास की खबर फैलने पर इलाके में भीड़ जमा होने लगी, तब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत किया।
सिंह के अनुसार अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि मजार और आसपास की धातु की रेलिंग को हुए नुकसान की तुरंत मरम्मत की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए दरगाह परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दरगाह की प्रबंधन समिति की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सिंह ने कहा,‘‘उन्होंने कहा कि कुछ लोग दरगाह परिसर में चारदीवारी के एक हिस्से से घुसे थे जो कुछ समय से टूटी हुई थी। शांति भंग करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’
उन्होंने कहा कि व्यस्त अलीगढ़-पलवल मार्ग पर स्थित इस क्षेत्र में अब सामान्य स्थिति बहाल हो गई है।
दरगाह प्रबंधन समिति के प्रवक्ता शहजाद खान ने कहा कि मजार को नुकसान पहुंचाये जाने की खबर रविवार सुबह तब पता लगी जब श्रद्धालु मुहर्रम के त्योहार के अवसर पर लोग कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने पहुंचे।
उन्होंने कहा कि करीब तीन सप्ताह पहले भी कब्र को नुकसान पहुंचाने की ऐसी ही कोशिश की गई थी लेकिन उसके दोषियों को भी आज तक पकड़ा नहीं जा सका है।
खान ने अधिकारियों से क्षेत्र के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों की पहचान करने और उन्हें दंडित करने का आग्रह किया है।
बहरहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

